वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के जन्मदिन पर सम्मान समारोह

अम्बेडकरनगर। राजनीति के अपराजेय योद्धा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के जन्मदिवस के अवसर पर आलापुर में कांग्रेसजनों ने एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें जिले भर से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी ने प्रमोद तिवारी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी गई और समर्पित नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

इस मौके पर एआईसीसी सदस्य सै. मेराजुद्दीन किछौछवी, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अमित जायसवाल, पीसीसी सदस्य डॉ. विजय शंकर तिवारी, वरिष्ठ नेता संजय तिवारी, एडवोकेट आशुतोष मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष इमरान गांधी, जिला महासचिव अमरनाथ यादव, ब्लॉक अध्यक्ष जोखन सिंह, सोनू भाई, अमीन खां, सुरेंद्र यादव, पुष्पलता, राधेश्याम चौहान समेत कई नेता मौजूद रहे।

सभी नेताओं ने प्रमोद तिवारी को जनसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रतीक के रूप में याद करते हुए उन्हें कांग्रेस की मजबूती का आधार बताया।कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading