चंदौसी में अवैध रज़ा-ए-मुस्तफ़ा मस्जिद पूरी तरह ढही


संभल। नगर पालिका परिषद चंदौसी की जमीन पर अवैध रूप से बनी रज़ा-ए-मुस्तफ़ा मस्जिद को पूरी तरह गिरा दिया गया। प्रशासन ने बुलडोजर और हाइड्रा मशीन की मदद से 40 फीट ऊंची मीनार को भी सुरक्षित तरीके से ढहाया। कार्रवाई के दौरान मकानों को कोई नुकसान न पहुंचे, इसके लिए मीनार के चारों ओर बांस-बल्ली से पाड़ लगाई गई थी।

20 जून से चल रही थी कार्रवाई, आज पूरी तरह हटाई गई मस्जिद

कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के लक्ष्मणगंज स्थित वारिस नगर में बने इस अवैध ढांचे को हटाने के लिए प्रशासन ने 20 जून को एक्शन शुरू किया था। इससे पहले 19 जून को नोटिस की मियाद खत्म हो गई थी।
नगर पालिका की करीब साढ़े छह बीघा जमीन पर सिर्फ मस्जिद ही नहीं, 34 अवैध मकान भी बनाए गए थे, जिन्हें हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था।

मस्जिद कमेटी के सहयोग से हटाई गई मीनार

SDM विनय कुमार मिश्रा और CO अनुज चौधरी की अगुवाई में कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। शनिवार को बुलडोजर की कार्रवाई के बीच, मस्जिद कमेटी के अनुरोध पर कुछ देर रुकवाया गया और मजदूरों के जरिए मलबा हटाया गया।
आज सुबह से दोबारा कार्रवाई शुरू हुई और हाइड्रा मशीन से मीनार को गिराया गया।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading