लखनऊ में युवक ने बांके से पत्नी की हत्या, मां पर हमला

  • बहन चांदनी चीखते हुए बाहर भागी, लोगों ने आरोपी को दबोचा
  • भीड़ ने आरोपी को खंभे से बांधकर पुलिस को सौंपा
  • घटना के समय घर में विश्वकर्मा पूजा का भंडारा चल रहा था

लखनऊ। गुडंबा थाना क्षेत्र के दसौली गांव में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां अंकुर नामक युवक ने पत्नी नीलम (जो 8 महीने की गर्भवती थी) की बांके से हत्या कर दी। उसने मां फूल कुमारी पर भी बांके से हमला किया। बहन चांदनी चीखते हुए घर के बाहर भागी और शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

लोगों ने आरोपी अंकुर को पकड़ने की कोशिश की तो वह बांका लहराते हुए सब पर हमला करने के लिए ललकारने लगा। किसी तरह एक व्यक्ति ने पीछे से उसे पकड़ा, जिसके बाद भीड़ ने उसे दबोच लिया और खंभे से बांधकर काबू किया। इसके बाद पुलिस को बुलाकर आरोपी को सौंप दिया गया।

अंकुर मूल रूप से बाराबंकी के फतेहपुर के बिलहरा, चिरैया गांव का रहने वाला है। वह लखनऊ में राम सिंह के घर दो कमरे किराए पर लेकर परिवार के साथ रहता था। घटना के समय घर में विश्वकर्मा पूजा का भंडारा चल रहा था। मकान मालिक राम सिंह के मुताबिक, शाम करीब 5 बजे अंकुर ने पत्नी नीलम और मां फूल कुमारी पर बांके से हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि नीलम की चीख सुनकर मां बीचबचाव के लिए आगे बढ़ीं तो अंकुर ने उनकी कलाई पर वार कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आरोपी को काबू में लिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई।

मकान मालिक ने बताया कि उसके मकान में आठ किराएदार रहते हैं। आसपास इंटीग्रल और अन्य प्राइवेट कॉलेज होने के कारण अधिकतर छात्र रहते हैं। घटना के वक्त वहां काफी भीड़ मौजूद थी।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading