गुरुद्वारे में महिला ने कपड़े उतारकर किया हंगामा, मामला दर्ज

  • लुधियाना गुरुद्वारे में महिला का बवाल, कपड़े उतारने से मचा हंगामा
  • धार्मिक स्थल पर शर्मनाक हरकत, CCTV में कैद हुई घटना
  • गुरुद्वारे की चाबियों के विवाद से भड़की महिला, पुलिस जांच में जुटी

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले में स्थित एक श्री गुरुद्वारा साहिब में मंगलवार को बेअदबी की गंभीर घटना सामने आई। एक महिला ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने अपने कपड़े उतारकर फेंक दिए। वहां मौजूद संगत ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह चिल्लाते हुए हंगामा करती रही।

घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संगठन अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के सदस्य जसवंत सिंह चीमा की शिकायत पर महिला के खिलाफ धारा 298 BNS के तहत केस दर्ज किया है।

गुरुद्वारे की चाबियां चोरी का शक
जांच में सामने आया कि गुरुद्वारे की चाबियां खोने के बाद महिला पर चोरी का शक जताया गया था। तलाशी की बात पर महिला भड़क गई और कपड़े उतारकर बवाल किया।

धार्मिक भावनाओं को ठेस
जसवंत सिंह चीमा ने आरोप लगाया कि महिला की हरकत से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने आरोपी महिला और उसके पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

फिलहाल, पुलिस महिला की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading