भारत में पहली डेंगू वैक्सीन को मंजूरी, 4 से 60 साल तक लग सकेगी

पहले डेंगू हुआ या नहीं, जांच की जरूरत नहीं

नई दिल्ली। भारत में पहली बार डेंगू से बचाव के लिए वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की QDENGA वैक्सीन के बाजार में उपयोग की अनुमति दे दी है।

कंपनी के अनुसार, यह वैक्सीन 4 से 60 वर्ष तक की आयु के लोगों को लगाई जा सकेगी। वैक्सीन लगवाने से पहले यह जांच कराने की आवश्यकता नहीं होगी कि व्यक्ति पहले कभी डेंगू से संक्रमित हुआ था या नहीं।

QDENGA को भारत में वैश्विक क्लीनिकल डेवलपमेंट प्रोग्राम के आधार पर मंजूरी दी गई है। इसके तहत फेज-I, फेज-II और फेज-III सहित कुल 19 क्लीनिकल ट्रायल किए गए, जिनमें 28 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

यह वैक्सीन दो डोज में दी जाती है। प्रत्येक डोज 0.5 मिलीलीटर की होती है और त्वचा के नीचे इंजेक्शन के माध्यम से लगाई जाती है। दोनों डोज के बीच तीन महीने का अंतर रखा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button