भारत-इंडोनेशिया के बीच 20 समझौते, ब्रह्मोस डील पर लगी मुहर

इंडोनेशिया खरीदेगा ब्रह्मोस और 'अस्त्र' मिसाइल, पीएम मोदी को मिला देश का सर्वोच्च सम्मान

  • भारत-इंडोनेशिया के बीच 20 समझौते
  • ब्रह्मोस मिसाइल डील पर लगी मुहर
  • इंडोनेशिया खरीदेगा ‘अस्त्र’ मिसाइल

जकार्ता। भारत और इंडोनेशिया के बीच मंगलवार को जकार्ता में 20 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इनमें सबसे महत्वपूर्ण ब्रह्मोस मिसाइल डील रही, जिस पर पिछले चार महीनों से दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही थी। इस समझौते के तहत भारत इंडोनेशिया को ब्रह्मोस मिसाइल की अतिरिक्त यूनिट उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही फिलीपींस और वियतनाम के बाद इंडोनेशिया ब्रह्मोस खरीदने वाला तीसरा देश बन गया है।

द्विपक्षीय बैठक के दौरान इंडोनेशिया ने ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल भारतीय ‘अस्त्र’ एयर-टू-एयर मिसाइल खरीदने का भी फैसला किया। इसके अलावा भारत इंडोनेशिया के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) विकसित करने में तकनीकी सहयोग देगा।

ये सभी समझौते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच हुई वार्ता के दौरान हुए। इंडोनेशिया दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति प्रबोवो ने प्रधानमंत्री मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से भी सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार शाम जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। इसके बाद बुधवार को वह इंडोनेशिया के सबसे बड़े और एक हजार वर्ष से अधिक पुराने हिंदू मंदिर प्रम्बानन के दर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button