जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी, हाईकोर्ट में आज सुनवाई

अभिजीत दीपके ने पत्थरबाजी का लगाया आरोप

  • पुलिस से झड़प के बाद FIR दर्ज
  • प्रदर्शन के खिलाफ हाईकोर्ट में सुनवाई आज

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन लगातार जारी है। गुरुवार सुबह से बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी धरनास्थल पर जुटे रहे। पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थित कुछ लोगों ने प्रदर्शनकारियों के बीच घुसकर पत्थरबाजी की।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हुई थी झड़प

गुरुवार रात जंतर-मंतर से करीब एक किलोमीटर दूर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। पुलिस के अनुसार पत्थरबाजी के बाद स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इस घटना में दो एसीपी समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

उधर, प्रदर्शन के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। याचिका में आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शन के कारण कई सड़कें बंद हैं और आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जस्टिस डी.के. उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की खंडपीठ ने मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। यह याचिका अधिवक्ता बरुण कुमार सिन्हा ने दाखिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button