मोदी-ट्रम्प के बीच 35 मिनट की फोन वार्ता- आतंकवाद पर भारत की सख्ती

  • भारत ने PoK में आतंकी ठिकानों को बनाया था निशाना
  • पाकिस्तान की अपील पर भारत ने सैन्य कार्रवाई रोकी
  • क्वाड बैठक के लिए ट्रम्प को भारत आने का न्योता

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच करीब 35 मिनट की फोन पर बातचीत हुई। इस बातचीत में पीएम मोदी ने ट्रम्प को हाल ही में चल रहे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की विस्तृत जानकारी दी। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि इस संवाद में व्यापार, मध्यस्थता या किसी तीसरे पक्ष की भूमिका पर कोई चर्चा नहीं हुई

पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत आतंकवाद को अब ‘प्रॉक्सी वॉर’ नहीं, बल्कि प्रत्यक्ष युद्ध मानता है, और इसीलिए भारत की कार्रवाई सख्त और सटीक रही। उन्होंने बताया कि भारत ने 6-7 मई की रात पाकिस्तान और पीओके में केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था, और ये कदम पूरी तरह ‘नॉन-एस्केलेटरी’ (तनाव न बढ़ाने वाला) था।

9 मई को अमेरिका की चिंता और भारत का जवाब
विदेश सचिव ने बताया कि 9 मई की रात अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी से संपर्क कर बताया कि पाकिस्तान बड़ा हमला कर सकता है। इस पर पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत उसका जवाब और भी कठोर तरीके से देगा। भारत ने उसी रात जवाबी हमला कर पाकिस्तान की सैन्य क्षमताओं को बड़ा नुकसान पहुंचाया।

🇺🇸 G7 में नहीं हो सकी थी मुलाकात, फोन पर हुई बात
पीएम मोदी और ट्रम्प के बीच G7 सम्मेलन के दौरान मुलाकात तय थी, लेकिन ट्रम्प को 17 जून को अचानक अमेरिका लौटना पड़ा। इसके बाद ट्रम्प ने फोन कर यह बातचीत शुरू की। दोनों नेताओं के बीच यह 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद पहली बातचीत थी

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading