चिकित्सक चयन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में साक्षात्कार सम्पन्न

अंबेंडकरनगर।जिलाधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों हेतु एमबीबीएस चिकित्सकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए पूर्व निर्धारित तिथि पर साक्षात्कार आयोजित किया गया। साक्षात्कार की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने की।
साक्षात्कार समिति में जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (संयुक्त जिला चिकित्सालय), वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं जिला लेखा प्रबंधक भी शामिल रहे। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने हेतु सभी सदस्यों ने साक्षात्कार में भाग लिया और अभ्यर्थियों के गुण-दोषों पर चर्चा की।

 उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में
साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के शैक्षिक अभिलेखों और दस्तावेजों का परीक्षण उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्य में डॉ. रवि वर्मा, डॉ. सर्वेश गुप्ता और श्री सुनील कुमार वर्मा शामिल रहे। दस्तावेज परीक्षण की प्रक्रिया साक्षात्कार से पहले पूरी की गई।

60 में से 40 अभ्यर्थी हुए साक्षात्कार में सम्मिलित

एनएचएम के रिक्त पदों के लिए कुल 60 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 40 अभ्यर्थी साक्षात्कार में उपस्थित हुए। एक अभ्यर्थी का आवेदन पत्र दस्तावेज अपूर्ण पाए जाने के कारण समिति द्वारा निरस्त कर दिया गया।

साक्षात्कार के दौरान सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रश्न पूछे गए और उनकी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव व दक्षता के आधार पर मूल्यांकन किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।

जल्द जारी होगी चयनित अभ्यर्थियों की सूची

जिला कार्यक्रम प्रबंधक कार्यालय द्वारा चयनित चिकित्सकों की सूची शीघ्र ही जारी किए जाने की संभावना है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति एनएचएम के अंतर्गत विभिन्न प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर की जाएगी।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading