ईरानी रियाल रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 1 डॉलर के मुकाबले 20 लाख रियाल

अमेरिकी प्रतिबंधों और युद्ध के बीच मुद्रा में भारी गिरावट, महंगाई बढ़ने का खतरा

ईरान की मुद्रा रियाल अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। सुबह के कारोबार में एक अमेरिकी डॉलर की कीमत करीब 20 लाख ईरानी रियाल तक पहुंच गई। एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के मुताबिक, यह रियाल का अब तक का सबसे कमजोर स्तर है।

ईरान लंबे समय से आर्थिक प्रतिबंधों और आर्थिक संकट से जूझ रहा है। युद्ध और विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ते दबाव ने स्थिति को और गंभीर कर दिया है।

नए अमेरिकी प्रतिबंधों से बढ़ सकता है दबाव

रियाल में यह गिरावट ऐसे समय आई है जब अमेरिका ईरान के खिलाफ नए और कड़े प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। अमेरिका ने प्रस्तावित कदम को ‘इकोनॉमिक डी-डे’ नाम दिया है।

इन प्रतिबंधों का उद्देश्य ईरान पर वित्तीय दबाव बढ़ाना है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर नए प्रतिबंध लागू होते हैं तो आने वाले दिनों में रियाल पर और दबाव पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button