क्या स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया में संवेदनशील मुद्दों पर तंज करना ठीक है?

  • SMA फाउंडेशन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- ‘ऐसे कंटेंट परेशान करने वाले’
  • कॉमेडी शो में नवजात के इलाज पर की गई टिप्पणी बनी विवाद की वजह
  • Zolgensma इंजेक्शन की कीमत पर किया गया तंज अब बना कानूनी मुसीबत

नई दिल्ली।  ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो के होस्ट समय रैना पर एक गंभीर आरोप लगाया गया है। स्पाइनल मस्क्यूलर अट्रॉफी (SMA) से पीड़ित एक नेत्रहीन नवजात के बारे में उनके किए गए आपत्तिजनक कमेंट्स पर क्योर SMA फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने शिकायत दर्ज कराई है। फाउंडेशन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए इस मुद्दे पर ध्यान आकर्षित किया है।

फाउंडेशन का कहना है कि समय रैना ने दैट कॉमेडी क्लब में एक स्टैंड-अप शो के दौरान एसएमए से पीड़ित एक नवजात बच्चे का मजाक उड़ाया। रैना ने एक महिला से यह सवाल किया था कि अगर वह उस बच्चे की मां होतीं और उनके पास 16 करोड़ रुपये होते, तो क्या वह अपने बच्चे के इलाज के लिए वह पैसा खर्च करतीं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इलाज के बाद बच्चा मर जाए तो वह और भी खराब होगा, और अगर वह बच्चा बचकर बड़ा होकर पोएट बनना चाहता है, तो यह और भी दुखद होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने किया कड़ा रुख

फाउंडेशन की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रकार के कंटेंट को परेशान करने वाला करार दिया। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, “हम इन आरोपों से सचमुच परेशान हैं और हम ऐसे मामलों को रिकॉर्ड में रखेंगे। संबंधित व्यक्तियों से समन करके समाधान निकाला जाएगा।”

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading