क्या यह भारतीय सेना की स्ट्राइक पाकिस्तान के लिए एक बड़ा संदेश है?

  • पाकिस्तान में भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक एक सटीक और जिम्मेदार ऑपरेशन
  • भारत ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, आतंकवाद के खिलाफ उठाया ऐतिहासिक कदम
  • टारगेट क्यों थे पाकिस्तान के आतंकवादी शिविर? जानें पूरी सच्चाई

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारत ने मंगलवार रात पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। यह ऑपरेशन सुबह 1:05 से 1:30 बजे के बीच किया गया, जिसमें 9 टारगेट्स को नष्ट किया गया। सरकार ने इसकी आधिकारिक जानकारी करीब 9 घंटे बाद बुधवार सुबह मीडिया ब्रीफिंग में दी।

ऑपरेशन का वीडियो जारी
ब्रीफिंग से पहले 2 मिनट का एक वीडियो दिखाया गया, जिसमें दिखाया गया कि कैसे 1:04 से 1:11 बजे के बीच सिर्फ 7 मिनट में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया। हालांकि, पूरा ऑपरेशन 25 मिनट तक चला।

इतिहास रचते हुए पहली बार महिला अधिकारियों ने दी जानकारी
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहली बार सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी। विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी मौजूद रहे।

विदेश सचिव ने कहा – पहलगाम हमला कायरतापूर्ण
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, “पहलगाम हमला कायरतापूर्ण था। इसमें परिवारों के सामने लोगों की हत्या की गई। इसका मकसद कश्मीर को पिछड़ा दिखाना था। TRF नामक संगठन ने जिम्मेदारी ली, जो Lashkar-e-Taiba से जुड़ा है। पाकिस्तान आतंकियों को शरण देने वाला देश बन चुका है। हमारी कार्रवाई नपी-तुली और जिम्मेदारीपूर्ण थी।”

कर्नल सोफिया ने बताया ऑपरेशन का विवरण
कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि ऑपरेशन में पीओके और पाकिस्तान के 9 आतंकी कैंप्स को निशाना बनाया गया, जहां पहलगाम हमले वाले आतंकियों को ट्रेनिंग दी गई थी।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading