खराब सड़क और रेलवे ओवरब्रिज मुद्दा पहुंचा पीएमओ तक

विधायक हसन रूमी ने पैदल मार्च कर जताई नाराजगी, गड्ढों में फूल डालकर किया सांकेतिक प्रदर्शन

कानपुर। कानपुर की छावनी विधानसभा क्षेत्र में खराब सड़क और लंबे समय से लंबित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का मुद्दा अब प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया है। मोहम्मद हसन रूमी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर सीओडी क्रॉसिंग से हरिहरनाथ धाम और श्याम नगर तक जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण तथा सुजातगंज रेलवे पुल मार्ग के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने की मांग की है।

इसी मुद्दे को लेकर रविवार को सुजातगंज क्रॉसिंग के पास समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायक हसन रूमी स्वयं भी प्रदर्शन में शामिल हुए और लगभग 200 मीटर तक पैदल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान उन्होंने सड़क के गड्ढों में फूल डालकर सांकेतिक विरोध किया और इलाके की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई।

विधायक का कहना है कि पिछले पांच वर्षों से यह सड़क बेहद जर्जर हालत में है, जिससे रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नवंबर में सेना के अधिकारियों की ओर से सड़क निर्माण का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई काम शुरू नहीं हुआ।

हसन रूमी ने बताया कि उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय, रक्षा मंत्रालय और रेल मंत्रालय को ज्ञापन भेजा है। साथ ही ई-मेल के माध्यम से भी कई बार शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button