- 500 पदों के लिए पहुंचे 5 हजार अभ्यर्थी
- बैचवार रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी
- सोनीपत प्लांट के लिए हो रही भर्ती
- चयनित युवाओं को 33 हजार तक वेत
लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अलीगंज में बुधवार को मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। 500 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित इस अभियान में करीब 5 हजार प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया।
अभ्यर्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए संस्थान में बैचवार रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। सुबह से ही परिसर में युवाओं की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे पंजीकरण प्रक्रिया में समय लग रहा है।
आईटीआई अलीगंज के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि यह भर्ती हरियाणा के सोनीपत स्थित मारुति सुजुकी प्लांट के लिए की जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों को 33 हजार रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा।









