राजनाथ सिंह बोले- किसी का पिछलग्गू मत बनिए

बीबीडी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में रक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र, मेधावियों को बांटी डिग्रियां और मेडल

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपनी अलग पहचान बनाने की सीख दी। उन्होंने कहा कि डिग्री नौकरी पाने का पहला मौका जरूर देती है, लेकिन इसके बाद पहचान व्यक्ति के ज्ञान और हुनर से बनती है। अगर आपके अंदर आत्मविश्वास है तो किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि किसी का पिछलग्गू मत बनिए, बल्कि आगे बढ़कर अपनी राह खुद बनाइए।

बीबीडी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पहुंचे राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को लखनऊ स्थित बाबू बनारसी दास (बीबीडी) यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मंच से मेधावी विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कीं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

ज्ञान और हुनर से बनती है असली पहचान

समारोह को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि डिग्री हासिल करना विद्यार्थियों के जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, लेकिन सफलता की असली पहचान उनके ज्ञान और हुनर से तय होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को खुद पर भरोसा रखने की सलाह देते हुए कहा कि आत्मविश्वास के दम पर बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को दूसरों के पीछे चलने के बजाय अपनी क्षमता पहचाननी चाहिए और आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।

समारोह में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी रहे मौजूद

बीबीडी यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित डॉ. अखिलेश दास गुप्ता स्टेडियम में सुबह 11:30 बजे से दीक्षांत समारोह शुरू हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। इसके अलावा विश्वविद्यालय के चांसलर, वाइस चांसलर, रजिस्ट्रार, फैकल्टी सदस्य और अन्य कर्मचारी भी समारोह में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button