झारखंड भर्ती घोटाले पर छात्रों से बातचीत को सरकार तैयार

मुख्यमंत्री से सीधी वार्ता और मीडिया की मौजूदगी की शर्त, भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में 5 और गिरफ्तार।

रांची। झारखंड में PSC समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को सरकार ने बातचीत का प्रस्ताव दिया है। छात्र वार्ता के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सीधे बातचीत और बैठक में कम से कम दो मीडिया प्रतिनिधियों की मौजूदगी की शर्त रखी है।

बैठक की तैयारी

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना दे रहे छात्र नेता रविंद्र पासवान ने बताया कि सरकार की ओर से आए एसडीओ ने छात्र प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के नाम मांगे हैं। इसके बाद बैठक की तारीख और समय तय किया जाएगा।

छात्रों का आरोप

छात्रों का आरोप है कि सरकार केवल 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बुलाकर आंदोलन को कमजोर करना चाहती है। देवेंद्र नाथ महतो समेत छह छात्र आमरण अनशन पर बैठे हैं और मामले की CBI तथा ED से जांच कराने की मांग कर रहे हैं।

CID की कार्रवाई

CID ने बुधवार देर रात पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें परीक्षा संचालन करने वाली आउटसोर्स एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (TDPL) के अकाउंटेंट रक्षक सिंह भी शामिल हैं। अब तक इस मामले में 19 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button