कानपुर में 3200 करोड़ के फर्जीवाड़े का खुलासा, मास्टरमाइंड महफूज अली गिरफ्तार

कानपुर पुलिस ने 3200 करोड़ के इंटरनेशनल फर्जीवाड़े का किया पर्दाफाश

कानपुर : उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने एक बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करते हुए करीब 3200 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी महफूज अली को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सेंट जोसेफ स्कूल के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि महफूज अली गरीब और अनपढ़ लोगों को बैंक लोन और बीमा दिलाने का झांसा देता था। इसके बाद वह उनके जरूरी दस्तावेज और केवाईसी जानकारी हासिल कर लेता था। इन्हीं दस्तावेजों के जरिए आरोपी ने कई फर्जी कंपनियां खड़ी कर करोड़ों रुपये का अवैध कारोबार चलाया।

फर्जी कंपनियों के जरिए खेल

जांच एजेंसियों के मुताबिक आरोपी ने ‘आरती इंटरप्राइजेज’, ‘राजा इंटरप्राइजेज’ और ‘अफीसा इंटरप्राइजेज’ नाम से फर्जी फर्में बनाई थीं। इन कंपनियों के जरिए बड़े स्तर पर मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी को अंजाम दिया गया।

पुलिस को अब तक 68 ऐसे बैंक खातों की जानकारी मिली है, जिनके माध्यम से हजारों करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया। अधिकारियों का कहना है कि यह नेटवर्क सिर्फ कानपुर तक सीमित नहीं हो सकता और इसके तार अन्य राज्यों या विदेशी नेटवर्क से भी जुड़े हो सकते हैं।

कानपुर पुलिस अब इस पूरे सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आर्थिक अपराध शाखा और अन्य एजेंसियों को भी जांच में शामिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button