कानपुर में किसान की धारदार हथियार से हत्या

घटनास्थल पर शराब की बोतलें और गिलास मिले

  • खेत में मिला किसान का शव
  • धारदार हथियार से की गई हत्या
  • घटनास्थल पर शराब की बोतलें मिलीं
  • फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
  • पुलिस जांच में जुटी

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में एक किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। किसान बुधवार रात खेत की रखवाली के लिए ट्यूबवेल पर गया था। गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे खेत में काम करने पहुंचे लोगों ने उसका खून से लथपथ शव देखा और शोर मचा दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से शराब की खाली बोतलें और गिलास बरामद हुए हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि वारदात से पहले वहां पार्टी हुई थी, जिसके बाद हत्या को अंजाम दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मृतक के गले और हाथ पर धारदार हथियार के गहरे घाव मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के दौरान परिजनों ने विरोध किया और पुलिस को शव देने से इनकार कर दिया। बाद में समझाने पर वे मान गए।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button