कटनी में वरिष्ठ आयकर अधिकारी की संदिग्ध मौत, बंद कमरे में मिला शव

बाराबंकी के रहने वाले मानवेंद्र प्रताप सिंह आयकर विभाग के रेस्ट हाउस में ठहरे थे, कमरे से नहीं मिला सुसाइड नोट

  • कटनी में वरिष्ठ आयकर अधिकारी की मौत
  • बंद कमरे में बिस्तर पर मिला शव
  • बाराबंकी के रहने वाले थे मानवेंद्र प्रताप सिंह

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी में बाराबंकी के रहने वाले वरिष्ठ आयकर अधिकारी मानवेंद्र प्रताप सिंह की गुरुवार रात मौत हो गई। उनका शव माधवनगर थाना क्षेत्र के बरगवां स्थित आयकर विभाग के रेस्ट हाउस के एक बंद कमरे में मिला। अधिकारी बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े थे।

दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस को दी सूचना

माधवनगर पुलिस के मुताबिक, सुबह सरकारी ड्राइवर मानवेंद्र प्रताप सिंह के कमरे पर कार की चाबी लेने पहुंचा था। उसने कई बार बेल बजाई और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं होने पर कर्मचारियों को अनहोनी की आशंका हुई।

दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस

सूचना मिलने के बाद माधवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर अधिकारी बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिले। जांच के दौरान मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। शरीर पर भी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।

बाराबंकी के रहने वाले थे अधिकारी

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान वरिष्ठ आयकर अधिकारी मानवेंद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बाराबंकी के निलालडिया असंदा गांव के रहने वाले विजेंद्र प्रताप सिंह के बेटे थे। उनकी पोस्टिंग कटनी में थी और वह आयकर विभाग के रेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button