केतन हत्याकांड: सिया ने पहले जुटाई थी हत्या की जानकारी

मोबाइल सर्च हिस्ट्री में राजा रघुवंशी केस और पुलिस कस्टडी से जुड़े सवाल मिले, जांच में नए खुलासे

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में नए खुलासे सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी सिया गोयल ने वारदात से पहले इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के बारे में इंटरनेट पर जानकारी जुटाई थी। इसके अलावा उसने यह भी सर्च किया था कि क्या पुलिस कस्टडी में महिलाओं के साथ मारपीट होती है। यह जानकारी सिया के दोनों मोबाइल फोन की सर्च हिस्ट्री से मिली है।

पुलिस दो दिन पहले सिया को उसके घर लेकर गई थी, जहां उसके बेडरूम से दूसरा मोबाइल भी बरामद किया गया। जांच के दौरान घटना वाले दिन के कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं, जिन्हें पुलिस मामले में अहम साक्ष्य मान रही है।

पुलिस के अनुसार, 18 जून को सिया गोयल और चेतन चौधरी ने कथित तौर पर केतन अग्रवाल को पुणे के लोहगढ़ किले से करीब 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया था। मामले में दोनों आरोपी फिलहाल 16 जुलाई तक येरवदा जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button