खड़गे ने गांधी परिवार की कुर्बानी पर मोदी-नीतीश को जमकर लताड़ा

  • खड़गे का हमला- मोदी-नीतीश की गठबंधन सरकार पर सवाल
  • मोदी सरकार के 11 झूठों का खुलासा, खड़गे ने किया बड़ा आरोप
  • नेशनल हेराल्ड केस- खड़गे ने गांधी परिवार के खिलाफ साजिश का आरोप लगाया

बक्सर।  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के बक्सर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। खड़गे ने आरोप लगाया कि मोदी-नीतीश की जोड़ी केवल सत्ता की लालच में बंधी हुई है, और बिहार के विकास के लिए उनका गठबंधन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। खड़गे ने कहा, “नीतीश कुमार सत्ता की लालच में एक पार्टी से दूसरी पार्टी में छलांग लगा रहे हैं। यह देश के लिए सही नहीं है। उनकी राजनीति बिहार के विकास से ज्यादा कुर्सी की खातिर चल रही है।” उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ कई आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी और आरएसएस गरीबों, पिछड़ों और महिलाओं के हितों के लिए काम नहीं कर सकते।

मोदी सरकार पर 11 झूठ का आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष ने जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी के वादों की आलोचना करते हुए उन्हें “झूठों के सरदार” करार दिया। खड़गे ने मोदी के 11 बड़े वादों का जिक्र किया, जिनमें “2 करोड़ नौकरियां” और “काला धन वापस लाना” जैसे वादे शामिल थे, लेकिन इनमें से किसी भी वादे को पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, “मोदी ने बिहार को 1.25 लाख करोड़ का पैकेज देने का वादा किया था, लेकिन क्या यह पैसा बिहार में आया?”

नेशनल हेराल्ड केस पर मोदी सरकार की आलोचना

खड़गे ने कांग्रेस की मान्यताओं और गांधी परिवार की कुर्बानियों को भी याद दिलाया। उन्होंने नेशनल हेराल्ड केस का जिक्र करते हुए कहा, “बीजेपी सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को डराने की कोशिश कर रही है।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading