कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में खड़गे ने उठाए अहम सवाल

  • खड़गे ने उठाए पहलगाम आतंकी हमले पर गंभीर सवाल
  • मोदी सरकार पर सुरक्षा इंतजामों में चूक का आरोप
  • कांग्रेस ने संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया

रांची। मंगलवार को रांची के विधानसभा मैदान में आयोजित कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई गंभीर सवाल पूछे।

खड़गे का आरोप – पीएम के पास था इंटेलिजेंस इनपुट

“मुझे अखबार से जानकारी मिली कि 22 अप्रैल के हमले से तीन दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी को इंटेलिजेंस इनपुट मिल चुका था, इसी कारण उन्होंने अपना कश्मीर दौरा रद्द कर दिया, लेकिन आम जनता की सुरक्षा की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई।“

उन्होंने आगे कहा कि 26 बेगुनाहों की जान गई, सरकार ने खुद माना कि यह इंटेलिजेंस फेल्योर था। “अगर सरकार को पहले से जानकारी थी तो बेहतर सुरक्षा क्यों नहीं दी गई?” खड़गे ने सवाल उठाया।

भाषण में खड़गे भूले CM का नाम

खड़गे जब झारखंड की जनता को संबोधित कर रहे थे, तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम भूल गए। उन्होंने मंच पर पीछे खड़े नेताओं से नाम पूछा, लेकिन मंच से नाम नहीं लिया।

इसके बावजूद उन्होंने सरकार पर हमला जारी रखते हुए कहा,

“इस सरकार ने हमारे झारखंड के मुख्यमंत्री को जेल भेजकर हंसी उड़ाई, लेकिन आदिवासी डरने वाले नहीं हैं।”

मोदी सरकार पर पब्लिक सेक्टर खत्म करने का आरोप

खड़गे ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को भी आड़े हाथों लिया।

“मोदी जी की नीति है कि पब्लिक सेक्टर बंद करो और गरीबों-पिछड़ों की नौकरियां छीन लो। इतनी सारी वैकेंसी होने के बावजूद भर्तियां नहीं हो रही हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि संविधान को बचाना जरूरी है, वरना “हमारे बुरे दिन आ जाएंगे।”

अन्य नेताओं के बयान

  • अलका लाम्बा: “सरकार आतंकवाद पर गंभीर नहीं है। पहलगाम हमले के बाद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

  • प्रदीप यादव: “यह रैली संविधान के दुश्मनों को चेतावनी देने आई है। अब चालाकी नहीं चलेगी।”

  • भूपेश बघेल:झारखंड और छत्तीसगढ़ के रिश्तों को हमने हमेशा मजबूत किया है। अब हमें संविधान के लिए साथ आना होगा।”

कांग्रेस अध्यक्ष की बैठकें

रैली के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने होटल बीएनआर चाणक्य में कांग्रेस नेताओं के साथ शाम 4 बजे बैठक की, जिसमें जिला अध्यक्ष और प्रभारी भी मौजूद रहे। इसके बाद वे प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading