
रजिस्ट्रेशन में पिछड़ने पर नहीं मिलेगी अगली किस्त, विभाग ने की अपील
किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री जरूरी, योजनाओं से वंचित होने का खतरा
अब तक 50% किसान ही हुए रजिस्टर्ड, बाकी पर लटकी आर्थिक मदद की तलवार
अम्बेडकरनगर। जिले के 4.61 लाख किसानों में से अब तक सिर्फ 2.35 लाख ने ही “फार्मर रजिस्ट्री” पूरी की है। शेष किसानों को यदि जल्द रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया तो उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त नहीं मिल पाएगी। कृषि विभाग गांव-गांव कैंप लगाकर पंजीकरण करा रहा है। रजिस्ट्री से किसान सम्मान निधि के अलावा फसल बीमा, केसीसी व अन्य योजनाओं में भी लाभ मिलेगा। कृषि विभाग ने किसानों से शीघ्र फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की है।








