कृति सेनन के राखी विज्ञापन पर विवाद

कंगना रनोट बोलीं- भाई को बिकिनी में राखी क्यों बांधेंगी?

मुंबई। अभिनेत्री कृति सेनन हाल ही में रक्षाबंधन के लिए बनाए गए एक ज्वेलरी ब्रांड के विज्ञापन में नजर आईं। विज्ञापन में उन्होंने इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना था, जिसमें ब्रालेट जैसा ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट शामिल थी। उनके इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई।

यूजर्स ने आउटफिट पर उठाए सवाल
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने पारंपरिक त्योहार रक्षाबंधन पर आधारित विज्ञापन में कृति के पहनावे को लेकर आपत्ति जताई। लोगों का कहना था कि विज्ञापन की थीम और अभिनेत्री का आउटफिट एक-दूसरे से मेल नहीं खाता।

कंगना रनोट ने बिना नाम लिए साधा निशाना
अब इस विवाद पर अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कृति सेनन का नाम लिए बिना इंस्टाग्राम स्टोरी पर विज्ञापन की आलोचना की। कंगना ने लिखा कि आज महिलाओं के पास पहनावे के कई विकल्प हैं, ऐसे में भाई को बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी बांधने की जरूरत क्यों पड़ेगी।

‘विज्ञापन जानबूझकर अजीब बनाया गया लगता है’
कंगना ने अपनी पोस्ट में कहा कि महिलाओं के पास कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से साड़ी और बिकिनी से सलवार-कमीज तक कई विकल्प हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह विज्ञापन जानबूझकर अजीब बनाया गया लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button