कुलगाम में हिंदू मजदूरों की हत्या

नाम पूछकर आतंकियों ने मारी गोली, दो छत्तीसगढ़ के मजदूरों की मौत

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे आतंकियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे दो हिंदू प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया। हमलावरों ने पहले दोनों से नाम पूछा और फिर गोली मार दी।

दोनों मजदूरों की मौत

हमले में 24 वर्षीय दीपक रात्रे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 28 वर्षीय भूपेंद्र ने शनिवार सुबह श्रीनगर स्थित SKIMS अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे।

केलाम इलाके में वारदात

यह हमला कुलगाम से करीब 20 किलोमीटर दूर केलाम इलाके में हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के दौरान 10 से 12 राउंड फायरिंग की आवाज सुनाई दी।

हिंदू मजदूरों को बनाया निशाना

घटना के समय ईंट-भट्ठे पर कई प्रवासी मजदूर मौजूद थे, लेकिन हमलावरों ने केवल दोनों हिंदू मजदूरों को निशाना बनाया।

इलाका सील, सर्च ऑपरेशन जारी

हमले के बाद सुरक्षा बलों ने घटनास्थल के आसपास करीब दो किलोमीटर का इलाका घेर लिया। आतंकियों की तलाश के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

TRF पर शक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक पर आए दो आतंकियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि हमलावर लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन TRF के हो सकते हैं, जो पहले भी गैर-स्थानीय लोगों को निशाना बनाता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button