लखनऊ में समीक्षा अधिकारी के घर लाखों की चोरी का खुलासा

लखनऊ, संवाददाता। बिजनौर थाना क्षेत्र में समीक्षा अधिकारी के बंद मकान में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शनिवार को पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल कार, नगदी और गहने बरामद किए।

एसीपी कृष्णा नगर रजनीश वर्मा के अनुसार, प्रतापगढ़ निवासी अरुण यादव और उनकी पत्नी लखनऊ में समीक्षा अधिकारी हैं। अरुण यादव 18 अक्टूबर को परिवार सहित अपने पैतृक गांव गए थे। 23 अक्टूबर को घर लौटने पर उन्होंने देखा कि खिड़की, ग्रिल और सुरक्षा कैमरे टूटे हुए थे और अलमारी से करीब 20 लाख रुपये नकद और गहने गायब थे।

पुलिस ने शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर न्यू गुड़ौरा अंडरपास सर्विस लेन से दो युवकों को हुंडई ऑरा कारसहित गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपनी पहचान संदीप कुमार रावत और मोनू रावत के रूप में बताई। पुलिस को उनकी निशानदेही पर 46,500 रुपए नकद, एक सोने की चेन, दो चांदी के ब्रेसलेट, चार बच्चों के कड़े, एक चांदी का सिक्का और एक जोड़ी पायल बरामद हुई।

एसीपी ने बताया कि संदीप के खिलाफ पीजीआई थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह पहले भी जेल जा चुका है। जांच में पता चला कि मोनू की पत्नी राधिका ओमेक्स सिटी में झाड़ू-पोछा का काम करती है और उसी के जरिए मोनू को बंद मकान की जानकारी मिली थी। चोरी की शेष ज्वेलरी और रुपए लेकर संदीप की पत्नी राजकुमारी फरार है। पुलिस दोनों महिलाओं की तलाश में जुटी हुई है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *