लखनऊ स्मारक स्थल पर अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई

  • डॉ. अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर अनुशासनहीनता पर कार्रवाई
  • अवैध दुकानें लगवाने पर 6 कर्मचारी निलंबित
  • अवैध वसूली के आरोप में 2 कर्मचारी सस्पेंड

लखनऊ। डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर अनुशासनहीनता और अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर स्मारक समिति ने सख्त रुख अपनाते हुए आठ कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें छह कर्मचारी ठेले पर दुकान चलवाने के मामले में और दो कर्मचारी अवैध वसूली के आरोप में निलंबित किए गए हैं।

ठेले पर दुकान लगवाने पर 6 कर्मचारी निलंबित

स्मारक स्थल पर खान-पान और अन्य सामग्री की अवैध दुकानें लगवाने के आरोप में सफाईकर्मी हरिन्द्र प्रसाद, नवल किशोर गुप्ता, संतोष कुमार, ऊषा देवी, अशोक और विनेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। समिति को इस संबंध में शिकायत मिली थी, जिसके बाद सदस्य सचिव प्रथमेश कुमार के निर्देश पर जांच कराई गई। निरीक्षण में आरोप सही पाए गए। यह कृत्य स्थल की गरिमा के साथ-साथ पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा में बाधा उत्पन्न कर रहा था।

अवैध प्लॉटिंग और निर्माण में वसूली: 2 कर्मचारी निलंबित

वहीं स्मारक समिति की स्पेशल सेल में तैनात विशाल यादव और रूपेंद्र पर लखनऊ के काकोरी, पारा और मानक नगर क्षेत्रों में अनधिकृत प्लॉटिंग व निर्माण कराने वालों से धन वसूली के आरोप हैं। इस आधार पर दोनों को भी निलंबित कर दिया गया है।

FIR की तैयारी, विभागीय जांच शुरू

सदस्य सचिव प्रथमेश कुमार ने मामले को गंभीर मानते हुए विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। प्राथमिक जांच में दोष सिद्ध होने पर सभी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading