यूपी के मेडिकल कॉलेज खुले, OPD में मरीजों की लगी लंबी कतार

  • न्यूरोलॉजी और कैथ लैब में जांच के लिए ज्यादा मरीज
  • पेट और वायरल इन्फेक्शन के मरीजों की संख्या बढ़ी
  • डॉक्टरों ने सजग रहने और समय पर भर्ती होने की सलाह दी

लखनऊ: लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेज शुक्रवार को 2 दिन की छुट्टी के बाद फिर से खुले। OPD में सुबह से ही मरीज रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी कतार में नजर आए। हालांकि, चिकित्सा संस्थानों की तुलना में सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या ज्यादा रही। बुधवार और गुरुवार को महानवमी-दशहरे के चलते मेडिकल कॉलेजों में छुट्टी थी। इस दौरान OPD का संचालन नहीं हुआ, जबकि सरकारी अस्पतालों में बुधवार को हाफ डे OPD जारी रही।

लखनऊ में KGMU, SGPGI और डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में शुक्रवार सुबह OPD का संचालन शुरू हुआ। सीनियर फैकल्टी मेंबर और रेजिडेंट डॉक्टर भी अपने शेड्यूल के अनुसार पहुंचे। KGMU की OPD में सुबह के पहले दो घंटे मरीजों की भारी भीड़ रही। SGPGI में मरीजों की आम दिनों जैसी आमद देखी गई, वहीं लोहिया संस्थान में भी बड़ी संख्या में मरीज और तीमारदार मौजूद रहे।

विशेष जांच में भी मरीजों की संख्या अधिक
SGPGI की न्यूरोलॉजी लैब और कैथ लैब में मरीजों की संख्या ज्यादा रही। ब्रेन और हार्ट से जुड़ी जांचों के लिए मरीज सुबह से ही पहुंचे थे। डॉक्टरों ने तय समय में सभी परीक्षण किए और जरूरत पड़ने पर प्रोसीजर भी किया। इसके अलावा गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी और नेफ्रोलॉजी से जुड़ी बीमारियों के मरीज भी पहुंचे।

पेट और वायरल इन्फेक्शन के मरीज बढ़े
लोकबंधु राजनारायण अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि फेस्टिवल सीजन के चलते पेट से जुड़ी समस्याओं के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा वायरल फीवर और सीजनल इन्फेक्शन के मरीज भी ज्यादा इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading