लखनऊ एयरपोर्ट: घने कोहरे के चलते उड़ानों में देरी

लखनऊ। लखनऊ एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण शुक्रवार को कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित रहीं। दिल्ली से लखनऊ आने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX-2171 घने कोहरे के चलते चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी और विमान को 17 चक्कर लगाने के बाद दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, इसी वजह से लखनऊ से रियाद जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX-189 रद्द कर दी गई। इसके अलावा, मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो (6E-5264) लगभग 45 मिनट लेट पहुंची, वहीं रियाद से आने वाली फ्लाइनेस (XY-333) दोपहर 2:25 बजे तक पहुंचेगी। झारसुगुड़ा से लखनऊ आने वाली स्टार एयर (S-5228) दोपहर 12:50 बजे पहुंची।

लखनऊ से दम्माम, गुवाहाटी, मस्कट, रियाद, किशनगढ़, बेंगलुरु और दिल्ली जाने वाली कई उड़ानों का समय बदल गया। फ्लाइनेस, ओमान एयर, इंडिगो और एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों में देरी दर्ज की गई। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने कम दृश्यता के कारण लैंडिंग अनुमति नहीं दी।

एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से सहनशीलता बनाए रखने की अपील की है और मौसम साफ होने पर उड़ानों को समय पर संचालित करने का आश्वासन दिया है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *