लखनऊ में 500 BLO से मिले मुख्य निर्वाचन आयुक्त

वोटर लिस्ट को लेकर दिए निर्देश

लखनऊ। लखनऊ में मंगलवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में करीब 500 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने BLO के कामकाज, जमीनी स्तर पर आने वाली दिक्कतों और चुनाव प्रक्रिया को बेहतर बनाने के सुझावों पर चर्चा की।

BLO को बताया चुनाव आयोग की अहम कड़ी
ज्ञानेश कुमार ने कहा कि BLO चुनाव आयोग और मतदाताओं के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्हें घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने आगामी चुनाव में उत्तर प्रदेश का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार जागरूकता और संपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने BLO से मतदाताओं के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने की अपील की।

ग्रामीण क्षेत्रों में भरोसा जीतना जरूरी
हरदोई की शाहाबाद तहसील के BLO नितिन कुमार रावत ने बताया कि सीईसी ने मतदाताओं से सहज होकर बातचीत करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोग BLO से बात करने में झिझकते हैं। ऐसे में पहले अपना परिचय देकर लोगों को भरोसा दिलाना जरूरी है कि BLO उनकी मदद के लिए आए हैं।

अशिक्षित और बाहर से आई महिलाओं की मदद
नितिन कुमार रावत के मुताबिक, कई अशिक्षित मतदाता माता-पिता का नाम या अन्य जरूरी जानकारी नहीं बता पाते। वहीं दूसरे राज्यों से शादी होकर आई महिलाओं को मायके से जुड़ी जानकारी देने में परेशानी होती है। ऐसे मामलों में BLO मतदाताओं की मदद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button