लखनऊ में 30 मिनट में 2 हत्याएं और सुसाइड

तलाक विवाद के बाद वारदात की आशंका

लखनऊ। लखनऊ में बैंक मैनेजर दिव्या मिश्रा, उनकी ननद शीबा की हत्या और SBI अफसर मानस वाजपेयी के सुसाइड मामले में पुलिस की शुरुआती जांच में कई अहम बातें सामने आई हैं। पुलिस के मुताबिक, वारदात से पहले मानस ने दो दिन तक पत्नी दिव्या की रेकी की थी।

डेढ़ करोड़ की एलिमनी को लेकर विवाद

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिव्या तलाक के लिए पति मानस से करीब डेढ़ करोड़ रुपए एलिमनी मांग रही थीं। 18 अगस्त को फैमिली कोर्ट में तलाक मामले की सुनवाई के दौरान दोनों के बीच गुजारा-भत्ते को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस को आशंका है कि इसी विवाद के बाद मानस ने पत्नी और बहन की हत्या करने की योजना बनाई।

बहन के साथ रहने को लेकर भी तनाव

पुलिस की शुरुआती जांच में दूसरी वजह दिव्या और मानस की मानसिक रूप से बीमार बहन शीबा के साथ रहने को लेकर विवाद बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दिव्या शीबा के साथ नहीं रहना चाहती थीं। पुलिस इन दोनों पहलुओं को जांच का हिस्सा बनाकर मामले की पड़ताल कर रही है।

बैंक के बाहर पत्नी की हत्या

गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे मानस ऑटो से दिव्या के ICICI बैंक पहुंचा। उसने फोन करके दिव्या को बाहर बुलाया। दोनों के बीच पहले विवाद और मारपीट हुई। इसके बाद मानस ने कथित तौर पर दिव्या के चेहरे पर सटाकर दो गोलियां मार दीं। पूरी घटना बैंक के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button