मंदिर से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला

कनपटी पर तमंचा सटाकर चलाई गोली

  • ठाकुरगंज में मंदिर से दर्शन कर लौट रहे युवक को बनाया निशाना
  • कनपटी पर असलहा सटाकर आरोपी ने की फायरिंग, गोली मिस होने से बची जान
  • हमलावर ने असलहे की बट से सिर और शरीर पर किए कई वार

लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे युवक की कनपटी पर एक बदमाश ने असलहा सटा दिया और फायरिंग कर दी। गोली मिस होने के कारण युवक की जान बच गई।

इसके बाद आरोपी ने असलहे की बट से युवक के सिर और शरीर पर कई वार किए। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

मंदिर के पास हुआ हमला

अहमदगंज गऊघाट निवासी रतनलाल गुप्ता ने ठाकुरगंज पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे आन्नदी माता मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे।

गऊघाट चौकी के पीछे स्थित मंदिर के पास वह कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान लालाघाट मंदिर की ओर से मुंह पर अगौछा बांधे एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा और उनकी कनपटी पर असलहा लगा दिया।

गोली मिस होने से बची जान

रतनलाल के मुताबिक आरोपी ने उन पर फायर किया, लेकिन गोली मिस हो गई। इसके बाद हमलावर ने असलहे की बट से उनके सिर और शरीर पर कई वार किए। हमले में रतनलाल के सिर में चोटें आईं।

आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। अचानक हुई इस घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button