चिनहट के गेस्ट हाउस में युवक-युवती ने की आत्महत्या

एक ही फंदे से लटके मिले शव-

लखनऊ। चिनहट इलाके के एक गेस्ट हाउस में युवक-युवती ने आत्महत्या कर ली। दोनों पिछले 18 दिनों से गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 101 में ठहरे हुए थे। बुधवार को गेस्ट हाउस संचालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शव कमरे में फंदे से लटके मिले। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए लोहिया अस्पताल भेज दिया है।

23 अगस्त से कमरा नंबर 101 में ठहरे थे दोनों

पुलिस के मुताबिक, धावा निवासी गेस्ट हाउस संचालक राकेश यादव ने फोन कर सूचना दी कि कमरे में युवक-युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद उपनिरीक्षक धनंजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से नीचे उतारा और कमरे की तलाशी ली।

कमरे से मिला शादी का सर्टिफिकेट और सुसाइड नोट

पुलिस को कमरे से कपड़े का एक बैग और दैनिक जरूरतों का सामान मिला। इसके अलावा एक शादी का सर्टिफिकेट और हस्ताक्षर किया हुआ सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। नोट में लिखा था कि दोनों अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं और उनकी मौत के बाद दोनों के परिवारों में से किसी को परेशान न किया जाए।

युवक हरदोई और युवती भी हरदोई की रहने वाली

पुलिस की शुरुआती जांच में युवक की पहचान अमित कुमार (22) के रूप में हुई है। वह ओम प्रकाश का बेटा था और अरवलपुर, हरपालपुर, हरदोई का रहने वाला था। वहीं युवती की पहचान नरगिस (19) के रूप में हुई है। वह उस्मान की बेटी थी और पालिया पंचशाला, हरदोई की निवासी थी।

पुलिस के अनुसार, युवक हिंदू और युवती मुस्लिम थी। दोनों के बीच संबंध और उनके साथ रहने से जुड़ी परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button