महाराष्ट्र TET पेपर लीक: परीक्षा से 24 घंटे पहले सवाल पत्र लीक

महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का प्रश्नपत्र लीक होने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पेपर बरामद कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है

मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से पहले बड़ा विवाद सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परीक्षा का प्रश्नपत्र करीब 24 घंटे पहले ही लीक हो गया, जिसके बाद राज्य में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लीक हुआ प्रश्नपत्र बरामद कर लिया और मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि पेपर लीक का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें कौन-कौन शामिल है।

पेपर लीक के बाद रविवार को होने वाली TET परीक्षा रद्द किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, महाराष्ट्र शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक, विभाग जल्द ही इस पूरे मामले पर प्रेस नोट जारी कर सकता है और परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया जा सकता है। साथ ही नई परीक्षा तिथि की घोषणा भी संभावित है।

यह पहली बार नहीं है जब देश में बड़े स्तर पर परीक्षा पेपर लीक का मामला सामने आया हो। इससे पहले NEET, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा और राजस्थान REET जैसी कई बड़ी परीक्षाओं में भी पेपर लीक के मामले सामने आ चुके हैं, जिससे परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल उठते रहे हैं।

पिछले कुछ वर्षों में देशभर में ऐसे करीब 9 बड़े पेपर लीक मामले सामने आए हैं, जिनमें मई 2026 में हुई NEET-UG परीक्षा भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button