दहेज में दो लाख नकद व कार न देने पर विवाहिता को घर से निकाला

  • मांग न मानने पर मारपीट और बाहर संपर्क करने पर रोक लगाई गई।
  • 1 सितंबर को पति ने मायके लाकर गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।
  • पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आलापुर (अंबेडकरनगर)। आलापुर के अछती निवासी खुशबू ने शिकायती पत्र में बताया कि उनका विवाह 25 अप्रैल को कानपुर देहात जिले के मंगलपुर के खमैला निवासी श्याम सिंह यादव से हुआ था। विदाई के बाद जब वह ससुराल गई, तो पति श्याम सिंह, सास ममता देवी, जेठानी अर्चना, जेठ राहुल कुमार और श्याम सिंह के चाचा ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। दहेज में चारपहिया गाड़ी, फ्रिज, टीवी, सिलाई मशीन और दो लाख रुपये नगद की मांग की जा रही थी। विरोध करने पर उन्हें मार-पीट किया जाता था और मोबाइल से बाहर किसी से बात करने नहीं दिया जाता था। एक सितंबर को पति ने उनको मायके ले आया। पति ने पीड़िता के माता-पिता को दहेज की मांग के लिए गालियां देते हुए मारपीट की। फिर, पति बिना दहेज वापस आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading