कानपुर में प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग, आसपास के मकानों में दरारें

कानपुर खाड़ेपुर में प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग

पटाखों की चिंगारी से भड़की आग, दमकल ने छह मकानों को खाली कराया

गोदाम की छत क्षतिग्रस्त, आसपास के मकानों में दरारें

कानपुर। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के खाड़ेपुर इलाके में बुधवार दोपहर एक प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना करीब दो बजे हुई, जब ऊंची लपटें और काले धुएं ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी

स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पांच दमकल गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। प्लास्टिक सामग्री के कारण आग तेजी से फैल रही थी, और दो घंटे बाद भी पूरी तरह काबू में नहीं आ पाई थी।

आग लगने का कारण

गोदाम बजरंग विहार में रणजीत सिंह भदौरिया के मकान के सामने था। गोदाम के बगल में पुत्तन सिंह के घर में शादी थी और बारात लौटने के बाद पटाखे छोड़े जा रहे थे। इसी दौरान एक चिंगारी पॉलिथीन पर गिर गई, जिससे आग भड़क उठी।

प्लास्टिक के जलने से उठा काला धुआं एक किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। घटना के वक्त गोदाम के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *