मीरानपुर सीएचसी में भटकते मिले मरीज, इमरजेंसी भी बंद

ड्यूटी कर्मचारियों के नाम तक नहीं दर्ज, मरीजों ने बताया- दो अक्तूबर के कारण बंद है केंद्र

अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र के मीरानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति सवालों के घेरे में रही। केंद्र पर मरीज भटकते मिले। इमरजेंसी सेवा भी बंद पाई गई। केंद्र पर ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के नाम भी साइन बोर्ड पर दर्ज नहीं थे।

मरीजों के अनुसार, स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने के बाद उन्हें इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। केंद्र बंद होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। पूछताछ करने पर एक व्यक्ति ने बताया कि दो अक्तूबर के कारण शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंद रहेगा।

इमरजेंसी भी नहीं मिली संचालित

मीरानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इमरजेंसी सेवा भी बंद पाई गई। ऐसे में तत्काल उपचार की जरूरत वाले मरीजों के लिए भी केंद्र पर सेवा उपलब्ध नहीं थी। मौके पर मौजूद लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए।

केंद्र पर लगे साइन बोर्ड पर ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के नाम भी अंकित नहीं थे। इससे मरीजों को यह जानकारी नहीं मिल पा रही थी कि किस कर्मचारी की ड्यूटी है और किससे संपर्क किया जाए।

जिला स्वास्थ्य समिति के आदेशों पर भी सवाल

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए गए निर्देशों के बावजूद केंद्र की स्थिति सामने आने से विभागीय व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। मरीजों का कहना था कि स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार की उम्मीद लेकर पहुंचे, लेकिन वहां अपेक्षित स्वास्थ्य सेवा नहीं मिली।

मरीजों ने केंद्र पर नियमित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों की जानकारी साइन बोर्ड पर स्पष्ट रूप से दर्ज कराने की मांग की।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/gorakhpur-link-expressway-bus-trailer-accident/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button