नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान आयोजित ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम को लेकर विवाद गहरा गया है। कार्यक्रम के आयोजकों ने स्पष्ट किया कि इसमें शामिल होने के लिए किसी भी व्यक्ति को पैसे नहीं दिए गए थे।
इससे पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर आरोप लगाया था कि कार्यक्रम में लोगों को पैसे देकर और चार्टर्ड विमान से बुलाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोजकों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर इन आरोपों पर माफी मांगने और बयान वापस लेने की मांग की है।
आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम का खर्च न तो भाजपा, न भारत सरकार और न ही ऑस्ट्रेलिया सरकार ने उठाया। उन्होंने आरोपों को भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई समुदाय का अपमान बताया।









