मिस टीन यूनिवर्स 2025 की फाइनलिस्टों ने ताजमहल का दीदार किया

आगरा। मिस टीन यूनिवर्स 2025 के 24 देशों की फाइनलिस्टों ने बुधवार को आगरा स्थित ताजमहल का दौरा किया। सुंदरियों ने ताजमहल की नक्काशी, पच्चीकारी और वास्तुकला की बारीकियों को देखा और ढेर सारी सेल्फी और फोटो खिंचवाई।

विश्व की सुंदरियों ने तारीफ की ताजमहल की कला

फाइनलिस्ट जर्मनी, भारत, बहामास, चिली, कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिकन रिपब्लिकन, इंडोनेशिया, मेक्सिको, मोरक्को, नेपाल, नीदरलैंड, फिलीपींस, सिएरा, स्पेन, तुर्क-सीआकोस, युगांडा, इंग्लैंड, अमेरिका, वेनेजुएला, ज़िम्बाब्वे और केन्या से आईं।

सभी ने ताजमहल को कारीगरी का बेमिसाल नमूना बताया और कई बार उत्साहित होकर कहा, “It’s beautiful!”। पर्यटक भी उनके साथ फोटो और सेल्फी लेने में उत्साहित दिखे।

ताजमहल की खासियतों की जानकारी

फाइनलिस्टों ने ताजमहल के इतिहास, वास्तुकला, पच्चीकारी, बेशकीमती पत्थरों और रखरखाव के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यमुना नदी और शाहजहां-मुमताज की असली कब्र के बारे में भी जानकारी ली।

स्थानीय प्रशासन ने इस दौरे के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। फाइनलिस्टों ने अपने वीडियो प्लेटफॉर्म्स पर ताजमहल के साथ सेल्फी और फोटो भी साझा की।

ग्रैंड फिनाले की तैयारी

मिस टीन यूनिवर्स 2025 का ग्रैंड फिनाले 18 अक्टूबर को जयपुर में आयोजित किया जाएगा। ताजमहल दौरे ने सुंदरियों को उत्साहित कर दिया है और फिनाले के लिए उनका जोश बढ़ाया है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading