मिशन शक्ति फेज-5 : छात्रा साक्षी विश्वकर्मा बनी एक दिन की जिलाधिकारी

अंबेडकरनगर। महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत शनिवार को बीएनकेबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय अकबरपुर की छात्रा साक्षी विश्वकर्मा ने एक दिन की जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला। एमए अंतिम वर्ष की छात्रा साक्षी ने न केवल प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाईं, बल्कि जनता दर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं भी सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में सुनीं शिकायतें, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में एक दिन की जिलाधिकारी साक्षी विश्वकर्मा ने दूरदराज से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
इस दौरान अधीक्षण अभियंता विद्युत ने पंचायती राज विभाग के एक भवन के बिजली बकाये का मुद्दा उठाया, जिस पर साक्षी ने जिलाधिकारी के स्टोनो को निर्देश दिए कि विद्युत विभाग और पंचायती राज विभाग के साथ बैठक कर समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

महिलाओं और दिव्यांगों को वितरित किए प्रमाणपत्र

जनता दर्शन के बाद साक्षी विश्वकर्मा, कटेहरी विधायक, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर और मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में तहसील सभागार अकबरपुर में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला मुख्य सेविकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही दिव्यांगजन को पेंशन प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading