- 11 साल में तीसरी बार मानसून ब्रेक
- कई राज्यों में बारिश की रफ्तार धीमी
- यूपी में 19% कम हुई बारिश
देश के बड़े हिस्से में जुलाई के दौरान मानसून ब्रेक जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 6-7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के अधिकांश इलाकों में बारिश कम रहने की संभावना है। वहीं, पूर्वोत्तर, बिहार और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।
मध्य प्रदेश में इस बार जुलाई में सामान्य से 3% कम बारिश दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश में 1 जून से 13 जुलाई के बीच औसत से 19% कम वर्षा हुई है। राजस्थान में पिछले 24 घंटे में बारिश नहीं हुई और श्रीगंगानगर का अधिकतम तापमान 41.5°C दर्ज किया गया।
पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। अरुणाचल प्रदेश में ITBP के 15 जवानों से संपर्क टूट गया, जबकि असम में तटबंध टूटने से कई गांव जलमग्न हो गए।
बारिश कम होने और हवा में नमी बढ़ने से हीट इंडेक्स यानी महसूस होने वाली गर्मी भी बढ़ गई है। कई शहरों में वास्तविक तापमान से कहीं अधिक गर्मी महसूस की जा रही है।









