लखनऊ में युवती की गला रेतकर हत्या, शादी से इनकार पर आरोपी फरार

लखनऊ में युवक ने घर में घुसकर बीएससी छात्रा की गला रेतकर हत्या की

शादी से इनकार पर आरोपी आलोक ने की वारदात, बाइक से हुआ फरार

10 मिनट तक तड़पने के बाद प्रियांशी ने घर के दरवाजे पर तोड़ा दम

लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में रविवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने घर में घुसकर 19 वर्षीय प्रियांशी रावत की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर बाइक से फरार हो गया। प्रियांशी करीब 10 मिनट तक तड़पती रही और घर के दरवाजे पर ही उसकी मौत हो गई।

प्रियांशी बीएससी की छात्रा थी। हत्या का आरोप आलोक नाम के युवक पर है, जिससे उसकी शादी तय हुई थी। लेकिन बाद में परिवारवालों ने रिश्ता तोड़ दिया था, क्योंकि आलोक शराब पीने का आदी था। इसी नाराजगी में उसने यह वारदात अंजाम दी।

घटना धर्मावतखेड़ा गांव की है। प्रियांशी अपने परिवार के साथ रहती थी। पिता की करीब तीन साल पहले मौत हो चुकी है। घर में मां पूनम और छोटी बहन महक रहती हैं। रविवार को मां सुबह काम के लिए पीजीआई चली गई थीं, घर में केवल प्रियांशी और महक मौजूद थीं।

छोटी बहन महक ने बताया कि आलोक घर आया था और उसने अपनी बाइक करीब 100 मीटर दूर खड़ी की। उसने पूछा—”दीदी कहां है?” हम लोगों ने कहा—सो रही है। वह ऊपर गया और कहा कि उन्हें भेज दो। महक के कहने पर प्रियांशी ऊपर गई तो आलोक ने पूछा—“शादी करोगी या नहीं?” जब प्रियांशी ने मना किया, तो उसने जेब से चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया।

चीख सुनकर महक दौड़ी, लेकिन आलोक नीचे से भागता हुआ बाइक लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद खून से लथपथ प्रियांशी नीचे आई, लेकिन कुछ ही मिनटों में उसने दम तोड़ दिया।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *