नितिन गडकरी बोले- अब नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने का समय

नागपूर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वह पहले की तरह काम नहीं कर पा रहे हैं और अब जिम्मेदारियां नई पीढ़ी को सौंप दी जानी चाहिए। नागपुर के काटोल में आयोजित ‘एकलव्य एकल विद्यालय शिक्षक-पर्यवेक्षक प्रशिक्षण वर्ग’ कार्यक्रम में गडकरी ने यह बात कही।

बयान के बाद राजनीतिक कयास तेज
गडकरी के इस बयान के बाद महाराष्ट्र और केंद्र की राजनीति में अटकलों का दौर शुरू हो गया है। राजनीतिक गलियारों में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली जाने को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं। ऐसे में गडकरी के बयान को संभावित राजनीतिक और संगठनात्मक बदलावों से जोड़कर देखा जा रहा है।

कोविड के बाद सेहत पर ध्यान
गडकरी ने अपने पुराने दिनों का किस्सा साझा करते हुए बताया कि युवावस्था में उनकी जीवनशैली काफी अनियमित थी। उन्होंने कहा कि पार्टी का काम करते समय वह शाम को समोसा खाकर सो जाते थे। कोविड के बाद उन्होंने अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना शुरू किया।

रोज ढाई घंटे करते हैं एक्सरसाइज
गडकरी ने बताया कि वह अब रोज सुबह उठकर करीब ढाई घंटे एक्सरसाइज और प्राणायाम करते हैं। उन्होंने युवाओं को भी नियमित व्यायाम करने की सलाह दी। गडकरी ने कहा कि सभी को रोज कम से कम आधा घंटा व्यायाम और प्राणायाम करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button