लखनऊ विश्वविद्यालय में NSUI छात्रों ने गांधी जयंती मनाई

  • लखनऊ विश्वविद्यालय में NSUI छात्रों ने गांधी जयंती मनाई
  • बापू की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक और माल्यार्पण
  • “महात्मा गांधी अमर रहें” के नारे लगे

लखनऊ। कांग्रेस की स्टूडेंट विंग NSUI से जुड़े छात्रों ने इस बार गांधी जयंती का अनोखा अंदाज अपनाया। कैंपस में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहले दुग्धाभिषेक किया गया और उसके बाद माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने “महात्मा गांधी अमर रहें” के नारे भी लगाए।

NSUI विंग के अध्यक्ष राणा सुधांशु शर्मा ने बताया कि महात्मा गांधी के विचारों को अपनाकर ही भारत जल्दी ही सुपर पावर बन सकता है। इस दौरान NSUI से जुड़े अन्य छात्र और कांग्रेस समर्थक छात्र भी मौजूद रहे। छात्रों में कृष, कन्हैया, अभिषेक, राजवीर, अंकुश, तनय और राघव प्रमुख रूप से शामिल थे।

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें छात्रों की श्रद्धांजलि अर्पित करने की प्रक्रिया दिखाई गई है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading