लखनऊ में नर्सिंग छात्रा ने ट्रैफिक सिपाही पर यौन शोषण का आरोप लगाया

आरोपी ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, बाद में दूसरी जगह शादी तय

छात्रा ने आशियाना और सरोजनी नगर थाने में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई

महिला हेल्पलाइन 1090 पर भी शिकायत दर्ज

लखनऊ। आशियाना क्षेत्र की एक नर्सिंग छात्रा ने ट्रैफिक पुलिस में तैनात मुकेश यादव पर पांच साल तक यौन शोषण का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लंबे समय तक संबंध बनाए।

पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2019 में फेसबुक के जरिए उनकी दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गया। इस दौरान मुकेश यादव ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक होटल में कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

हाल ही में छात्रा को पता चला कि आरोपी की शादी कहीं और तय हो गई है। शादी करने से विरोध करने पर सिपाही ने साफ इनकार कर दिया। पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन 1090 और आशियाना थाने में शिकायत दर्ज कराई।

आशियाना थाने के इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि मामला सरोजनी नगर थाना क्षेत्र का है, इसलिए पीड़िता को आगे की कार्रवाई के लिए सरोजनी नगर थाने भेज दिया गया। पीड़िता का कहना है कि पिछले कई दिनों से न्याय की गुहार लगाते हुए वह एक थाने से दूसरे थाने का चक्कर लगा रही है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *