टीएमयू में नर्सिंग छात्रा ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, इलाज के दौरान मौत

  • मुरादाबाद के टीएमयू में बीएससी नर्सिंग छात्रा ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई
  • गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, इलाज के दौरान तोड़ा दम
  • घटना कैंपस के सीसीटीवी कैमरों में कैद, पुलिस जांच में जुटी

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। बीएससी नर्सिंग की फाइनल ईयर की छात्रा दीक्षा (निवासी संभल) ने कैंपस की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। गंभीर हालत में उसे टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दीक्षा गुरुवार को कॉलेज की बस से कैंपस आई थी। दोपहर 2:50 बजे प्रैक्टिकल एग्जाम खत्म होने के बाद बाकी छात्राएं नीचे चली गईं, लेकिन दीक्षा वहीं रुकी रही। लगभग 3:53 बजे उसने गैलरी की विंडो से नीचे झांकने के बाद छलांग लगा दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके से किसी भी सुसाइड नोट मिलने की बात से इनकार किया है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने भी सुसाइड के कारणों पर कुछ नहीं कहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

टीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ. एम.पी. सिंह के मुताबिक घटना के बाद छात्रा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और परिजनों को भी सूचित किया गया। कॉलेज के वॉइस प्रिंसिपल ने छात्रा के पिता से बात कर मामले की जानकारी दी।

दीक्षा के पिता जनम सिंह इंडस टावर में टेक्नीशियन इंचार्ज हैं। उन्होंने बताया कि दीक्षा पढ़ाई में बेहद तेज थी और हर साल 90–95% अंक लाती थी। परिवार इस हादसे से सदमे में है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading