11वीं की छात्रा बनी एक दिन की एसीपी

लखनऊ। मिशन शक्ति अभियान के तहत 11वीं की छात्रा आन्या शुक्ला को एक दिन के लिए एसीपी नियुक्त किया गया। सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज की छात्रा आन्या ने मोहनलालगंज के एसीपी दफ्तर में बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और तत्परता से कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने एक महिला फरियादी के प्रार्थना पत्र पर चौकी प्रभारी को फोन कर समस्या का एक घंटे के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए। महिला फरियादी ने बताया कि उसका पति शराब का आदी है और वह परिवार को मार-पीट कर धमकाता है। बड़ा बेटा राज भी घर में हुई हिंसा से घायल हुआ। आन्या ने बीट प्रभारी को तत्काल जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।

आन्या ने मोहनलालगंज बस स्टॉप स्थित महिला पिंक बूथ का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और रास्ते में महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान और साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूक किया।

छात्रा की पहल से प्रभावित होकर फरियादियों ने उनकी तारीफ की। मेरठ निवासी रमेश चंद्र वर्मा ने सिसेंडी चौकी में अपनी जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने की शिकायत की, जिस पर आन्या ने फौरन कार्रवाई के निर्देश चौकी प्रभारी को दिए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की पहल से छात्राएं प्रशासनिक कार्यों को समझेंगी और उनमें नेतृत्व के गुण विकसित होंगे।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading