1 साल पहले चोरी हुई स्कूटी का चालान मिलने से मालिक हुए सकते में

लखनऊ। सिविल अस्पताल परिसर से करीब 1 साल पहले चोरी हुई स्कूटी का चालान पीड़ित के घर पहुंचने के बाद हड़कंप मच गया। चालान की कॉपी में स्कूटी सवार युवक और महिला की तस्वीर भी लगी थी, जिसे देखकर स्कूटी मालिक के होश उड़ गए। मामला हजरतगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है।

स्कूटी चोरी का मामला

बाराबंकी के आवास विकास कॉलोनी निवासी अजय चौधरी ने बताया कि 25 सितंबर 2024 की रात करीब 7:40 बजे वह अपने रिश्तेदार को देखने श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल गए थे। उन्होंने अपनी स्कूटी (UP-41 AC 0640) गेट नंबर एक के हेल्पलाइन सहायता केंद्र के पास खड़ी की थी। करीब 1 घंटे बाद लौटने पर स्कूटी गायब मिली।

अजय ने तुरंत पास की चौकी में घटना की जानकारी दी और तलाश भी की, लेकिन स्कूटी नहीं मिली। इसके बाद हजरतगंज थाने में गाड़ी चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई।

चालान मिलने पर बढ़ा आश्चर्य

अजय ने बताया कि 6 नवंबर 2025 को शाम करीब 4 बजे उन्हें स्कूटी का चालान मिला। चालान में उनकी ही स्कूटी दिखाई दी, जिस पर एक युवक चलाते हुए और पीछे एक महिला बैठी हुई नजर आ रही थी। चेहरा चालान में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। चालान अर्जुनगंज सरसवां में जारी किया गया था।

चालान मिलने के बाद अजय चौधरी काफी परेशान हुए और दोबारा हजरतगंज थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा कि जल्द उनकी स्कूटी की तलाश की जाए।

पुलिस का बयान

हजरतगंज थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच जारी है और स्कूटी बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *