सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की भारत को फिर धमकी

पाकिस्तानी मंत्री बोले- हमारे हिस्से का पानी रोकने की कोशिश हुई तो देंगे जवाब, भारत पर लगाए गंभीर आरोप

इस्लामाबाद। सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के खिलाफ तीखी बयानबाजी की है। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने कहा कि यदि किसी ने पाकिस्तान के हिस्से का पानी रोकने की कोशिश की तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत पाकिस्तान के हिस्से के पानी को रोकने की योजना बना रहा है।

सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुसादिक मलिक ने कहा कि पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री के हाथ में पानी का नल है और यह कहा जा रहा है कि पाकिस्तान में पानी की एक बूंद भी नहीं जाने दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी पाकिस्तान के हिस्से के पानी पर दावा करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा कि सिंधु जल संधि कानूनी रूप से आज भी प्रभावी है। उनका दावा है कि भारत इस संधि को न तो एकतरफा स्थगित कर सकता है, न समाप्त कर सकता है और न ही इसमें अपने स्तर पर कोई बदलाव कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button