मैक्रों के दमिश्क दौरे के बीच होटल के पास धमाका, इलाके की घेराबंदी

सीरिया की राजधानी में कई धमाकों की आवाज, सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांच; फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं।

  • मैक्रों के होटल के पास हुआ धमाका
  • दमिश्क में स्थानीय लोगों ने सुनी कई धमाकों की आवाज
  • सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेरा
  • धमाके में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं

दमिश्क। सीरिया की राजधानी दमिश्क में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के दौरे के बीच मंगलवार को धमाका हुआ। यह ब्लास्ट उस होटल के पास हुआ, जहां मैक्रों के ठहरने की व्यवस्था की गई थी। मैक्रों सोमवार को दमिश्क पहुंचे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्थानीय लोगों ने एक साथ कई धमाकों की आवाज सुनी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में घटनास्थल के आसपास धुआं उठता दिखाई दिया। धमाके के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके की सड़कों को बंद कर दिया और पूरे क्षेत्र को घेर लिया।

अधिकारियों ने धमाके के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

इमैनुएल मैक्रों, सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद के सत्ता से हटने के बाद दमिश्क का दौरा करने वाले यूरोपीय संघ के पहले बड़े नेता हैं। उनके दौरे को सीरिया के साथ नए राजनयिक संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button